स्वीडन की यात्रा संपन्न होने के बाद ओस्लो रवाना हुए मोदी

गोथेनबर्ग, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन की दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव के लिए सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गए। प्रस्थान से पहले श्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा बेहद सार्थक रही और इससे दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, “स्वीडन की मेरी यात्रा कई महत्वपूर्ण परिणामों से चिह्नित रही, जो भारत-स्वीडन संबंधों को नई गति प्रदान करेंगे। हमारे संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने, संयुक्त नवाचार साझेदारी 2.0 तथा भारत-स्वीडन प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता गलियारे की शुरुआत करने से लेकर, अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तक, चर्चाएँ अत्यंत फलदायी रहीं। मैं स्वीडन की जनता, स्वीडन सरकार और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का उनके स्नेह और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।” उल्लेखनीय है कि श्री मोदी 15 मई को पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर रवाना हुए थे।

Next Post

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान टकराए, पायलट सुरक्षित बाहर निकले

Mon May 18 , 2026
वाशिंगटन, 18 मई (वार्ता) अमेरिका के इडाहो प्रांत में आयोजित एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, गनीमत रही दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित पैराशूट के जरिए बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों कर्मियों की हालत स्थिर है। बीबीसी की एक […]

You May Like

मनोरंजन