अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान टकराए, पायलट सुरक्षित बाहर निकले

वाशिंगटन, 18 मई (वार्ता) अमेरिका के इडाहो प्रांत में आयोजित एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, गनीमत रही दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित पैराशूट के जरिए बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों कर्मियों की हालत स्थिर है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में अमेरिकी नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बॉइंग ईए-18जी ग्राउलर विमान हवाई प्रदर्शन के दौरान एक-दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये।गनीमत रही कि समय रहते पायलट सुरक्षित बाहर निकल आये। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कोई चोट आई है या नहीं। यह दुर्घटना रविवार को ‘गनफाइटर स्काइज़ एयर शो’ के दूसरे और अंतिम दिन हुई। एयर शो माउंटेन होम एयर फोर्स बेस से लगभग 3.2 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आयोजित किया गया था।

हादसे के बाद मौके पर आग लग गयी और एयर बेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही एयर शो के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गये। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। माउंटेन होम एयर फोर्स बेस गनफाइटर्स ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “घटना में शामिल चालक दल के सदस्य स्थिर स्थिति में हैं।” बयान में कहा गया, “हम सभी आगंतुकों का उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से हम तेजी और सुरक्षित तरीके से स्थिति से निपट सके।” नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। ये दोनों बॉइंग ईए-18जी ग्राउलर विमान वॉशिंगटन राज्य स्थित इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन से संलग्न थे। अमेरिकी नौसेना के अनुसार प्रत्येक विमान की कीमत करीब 6.7 करोड़ डॉलर है।
एयर शो के आयोजन में सहयोग करने वाली संस्था सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की किम साइक्स ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सैन्य अड्डे पर किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि ‘गनफाइटर स्काइज़ एयर शो’ का पिछला आयोजन वर्ष 2018 में हुआ था, जिसमें एक ग्लाइडर पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Next Post

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल, डेब्यू फिल्म के लिए मुंबई की सड़कों पर खुद चिपकाते थे पोस्टर: फैंस हुए भावुक

Mon May 18 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ के नाम से विख्यात सुपरस्टार आमिर खान आज सफलता के जिस सर्वोच्च मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर कड़े संघर्षों से भरा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आमिर खान का साल 1988 का एक बेहद […]

You May Like