मुंबई, 22 अगस्त (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.23 अंक की गिरावट में 81,951.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 299.71 अंक नीचे 81,701 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 19.16 अंक नीचे 25,064.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 108.05 अंक उतरकर 24,975.70 अंक पर था।
ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र कंपनियों के शेयरों में लिवाली को जोर रहा। निजी बैंक, धातु और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली देखी गयी।
आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयर गिरावट में हैं जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और बीईएल के शेयरों में तेजी बनी हुई है।
