
सीधी।शहर के समीपी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 सीधी-रीवा में पनवार में महिन्द्रा एजेंसी के समीप मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार में एक अनियंत्रित कार के पेंड़ से टकराने पर उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई। हादसे के बाद 108 एंबूलेंश से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त काली कलर की कार सीधी से मैहर जा रही थी। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। अचानक सडक़ पर एक गाय के आने से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सडक़ केे किनारे पेंड़ से जा टकराई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में रूबी द्विवेदी 35 वर्ष, रचना तिवारी/अनिल तिवारी 28 वर्ष, सोनू सोनी 40 वर्ष सभी निवासी मैहर एवं अशोक द्विवेदी 32 वर्ष निवासी सीधी शामिल हैं। दो घायलों को ज्यादा चोंटे आई है। हादसे में सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा सडक़ हादसे की जांच शुरू कर दी गई।