शासन द्वारा घोषित अवकाश की अवहेलना, महाराणा प्रताप जयंती पर खुला अंजुमन स्कूल

जबलपुर। मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने मप्र शासन द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर घोषित अवकाश की अवहेलना करते हुए स्कूल खोल लिया। हालांकि बाद में इसका विरोध शुरू हुआ तो स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में अभिभावकों को मैसेज भेजकर अवकाश घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ। इसके बावजूद बुधवार को मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने सामान्य दिनों की तरह अध्यापन व स्कूल संचालन किया। विरोध के बाद अवकाश घोषित किया गया। अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले भी विवादों में रहा है। पहले भी आधिकारिक सरकारी गाइडलाइंस से अलग नीतियां अपनाने के कारण प्रशासनिक जांच व चर्चा का विषय बन चुका है। इससे पूर्व विद्यालय द्वारा रविवार के स्थान पर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश का नोटिस जारी करने पर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया था। इसके अतिरिक्त कड़ाके की ठंड में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को विलंब से शुरू करने के निर्देशों पर भी प्रबंधन द्वारा अनदेखी की गई थी ।

इनका कहना है

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर घोषित शासकीय अवकाश पर अंजुमन इस्लामिया स्कूल के द्वारा विद्यार्थियों को छुट्टी नहीं देने का मामला संज्ञान में आया है जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी

Next Post

असाटी समाज दमोह के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न

Wed Jun 17 , 2026
दमोह. नवयुवक मंडल असाटी समाज दमोह द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को शहर के असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन में आयोजित किया गया.समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई कोतवाली […]

You May Like