वृद्धजनों के लिए श्रवण कुमार बने कलेक्टर, वृद्धाश्रम से महांकाल दर्शन करने पहुंचे वृद्धजन

राजगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा एक अनूठी पहल के रुप में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए जिला अस्पताल में स्थित वृद्धा आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष धार्मिक यात्रा की पहल की है, जिसमें वृद्धजनों को उज्जैन स्थित महांकाल दर्शन के लिए ले जाया गया है. कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा इस तरह की पहल कर सभी वृद्धजनों को उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु भेजने की व्यवस्था कराई. वृद्ध आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजन, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई. प्रशासन की इस पहल से वृद्धजनों में अत्यंत उत्साह और भावनात्मक प्रसन्नता देखने को मिली है. सभी ने कलेक्टर डॉ. मिश्रा के प्रति आभार प्रकट किया.

वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा है कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर है. उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सौभाग्य है. जिला प्रशासन द्वारा आगे भी इसी प्रकार की अनुकरणीय पहल जारी रखने की बात कही गई है.

Next Post

शिक्षा सामाजिक विकास का मूलमंत्र, सरकार शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए कर रही है प्रयास: साय

Sun Dec 7 , 2025
रायपुर, 07 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय ने शिक्षा को सामाजिक विकास का मूलमंत्र बताया है और कहा है कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।श्री साय ने साय ने यहां स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक […]

You May Like