गंगोत्री धाम में एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया

उत्तरकाशी, 17 मई (वार्ता) उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार को स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आरक्षी सहदेव राणा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने महिला को अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। अभियान में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार एवं पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया।

बचायी गई महिला की पहचान वैशाली प्रकाश (लगभग 40 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Next Post

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, गोल्ड मेडल विजेता भी हुए सम्मानित

Sun May 17 , 2026
सिवनी मालवा। लोधा लोवंशी मांगलिक भवन में लोधा (लववंशी) क्षत्रिय समाज महिला संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा हंसराज बरकुड़ और जिला प्रभारी श्रीमती अनिता रामकृष्ण वर्मा ने किया। समारोह में वर्ष 2025-26 की 10वीं और […]

You May Like

Play sound