मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, गोल्ड मेडल विजेता भी हुए सम्मानित

सिवनी मालवा। लोधा लोवंशी मांगलिक भवन में लोधा (लववंशी) क्षत्रिय समाज महिला संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा हंसराज बरकुड़ और जिला प्रभारी श्रीमती अनिता रामकृष्ण वर्मा ने किया। समारोह में वर्ष 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 51 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों का भी सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि विधायक एवं लोधा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर वर्मा ने विद्यार्थियों को हाथ घड़ी भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय पिट्टू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले ख्वाब लोवंशी और ज्योति लोवंशी का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

सीबीएसई परीक्षा: नाती की खुदकुशी के गम में दादी की भी मौत

Sun May 17 , 2026
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित छोटे लुहारपुरा में एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दो विषयों में पूरक आने से परेशान 18 वर्षीय छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या […]

You May Like