ग्लासगो, 01 अगस्त (वार्ता) पुरुषों के 55 किग्रा फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन से सर्वसम्मति से हारने के बाद जादुमणि सिंह ने सिल्वर मेडल जीता।
प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया के अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, बॉक्सिंग फ़ाइनल में यह भारत की दिन की पहली हार थी।
इससे पहले भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मिन लैंबोरिया (57 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार ने कनाडा की अपनी प्रतिद्वंंद्वी एस एस डेलगाडो हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति ने कनाडा की एसएस डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
तीसरे और आखिरी राउंड में प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से ज़्यादा और ज़्यादा सटीक पंच मारे हैं। डेलगाडो पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी।
जैस्मिन लैंबोरिया ने 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 (सर्वसम्मत निर्णय) से हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में जैस्मिन ने सावधानी बरतते हुए अपने पंच सटीक तरीके से वॉल्श पर मारते हुए अंक अर्जित किये।

