दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के नौ साल पूरे हुये

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) लोकप्रिय टीवी जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के नौ साल पूरे हो गये हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल के तौर पर देखा जाता है।दिव्यांका ने आठ जुलाई 2016 को विवेक दहिया के साथ शादी की थी। शो ये है मोहब्बतें के सेट पर दिव्यांका और विवेक की मुलाकात हुई थी।धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। उनकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की यादगार तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं।

विवेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, शादी के नौ साल पूरे हो गए और वह आज भी मेरे जोक्स पर हंसती है। हर बार। लगभग। उसके साथ मिले सफर, पागलपन और शांति के लिए शुक्रगुजार हूं। हम अभी भी हर जगह, हर बार एक दूसरे को चुनते हैं।

Next Post

राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ से आगे निकले जो रूट

Fri Jul 11 , 2025
लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक बनाकर दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में शीर्ष पांच में जगह बना ली है। उनका नवीनतम शतक – उनका 37वां शतक – लॉर्ड्स […]

You May Like