जनसुनवाई में बेरोजगार युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास, कलेक्टर के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

ग्वालियर:कलेक्टर जनसुनवाई में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। वह अपने बैग में पेट्रोल लेकर पहुंचा था। खुद पर पेट्रोल डालने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक एससी वर्ग से आता है और संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत पात्र होने के बाबजूद लोन आवेदन बार बार खारिज होने से व्यथित था।एससी एसटी वर्ग के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है।

शहर के कांच मिल के शुभम वर्मा ने साल 2023 में आवेदन किया था, लेकिन डॉक्यूमेंट की कमी से आवेदन खारिज हो गया। 2024 में फिर से योजना के तहत आवेदन किया और प्रोजेक्ट फाइल भी सबमिट की। इस बार भी आवेदन गारंटी के अभाव में खारिज हो गया।बैंक पहुंच जानकारी मांगी गई तो उसे प्राइवेट लोन के लिए दबाव बनाया गया। मार्जिन मनी जमा करने के बाद भी लोन मंजूर नहीं किया तो वह टूट गया। उसने कलेक्टर के सामने अपना दुखड़ा बताकर बैग से पेट्रोल निकालने की कोशिश की। तभी सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ी और वह पेट्रोल उड़ेलता उसके पहले ही उसे पकड़ लिया। बैग में रखी पेट्रोल की बोतल को जब्त कर लिया।

पीडि़त का कहना है कि वह अभी ऑटो चलाता है और संत रविदास योजना के तहत लोन से खुद की टैक्सी चलाना चाहता है। बार-बार आवेदन कैंसिल होने से कलेक्टर से गुहार लगाई है कि वह पात्र होने की स्थिति में लोन मंजूर करवाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। अन्यथा की स्थिति में कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने मजबूर होगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि वह एससी कैटेगरी से आता है। वह काफी समय से स्वरोजगार लोन के लिए प्रयासरत है लेकिन बैंक से उसे सपोर्ट नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ट्राइबल विभाग और बैंक अधिकारी को युवक की प्रॉब्लम दूर करने के निर्देश दिए है।

Next Post

निगमायुक्त संघप्रिय ने पार्षदों के साथ की चर्चा

Wed Feb 5 , 2025
ग्वालियर: निगम आयुक्त संघप्रिय ने सभापति मनोज सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, उपनेता सत्ता पक्ष मंगल भैया योगेन्द्र यादव सहित सभी पार्षदों से सौजन्य चर्चा की। बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने अपना परिचय देते हुए सभी पार्षदों से परिचय प्राप्त किया तथा आग्रह किया कि शहर विकास में सभी […]

You May Like