अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने घुरपुरा बस्ती में बच्चों एवं अभिभावकों से किया संवाद

सतना/मैहर:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर द्वारा घुरपुरा बस्ती पहुँचकर वहाँ के बालक-बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन, भविष्य की संभावनाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आगामी वर्ष में चलाए जाने वाले  “सृजन अभियान” की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें रचनात्मक गतिविधियाँ, नैतिक शिक्षा, खेल, व्यक्तित्व विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों से भी संवाद कर उनकी चिंताओं, अपेक्षाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उन्हें बच्चों की शिक्षा एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया।

Next Post

सोमलबाड़ा स्कूल में शिक्षक विनोद मालवीय को भावभीनी विदाई

Wed Dec 31 , 2025
सोमलबाड़ा। शासकीय हाई स्कूल सोमलबाड़ा में शिक्षाविद विनोद कुमार मालवीय के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ केसला श्रीमती आशा मौर्य ने की। समारोह में संकुल प्राचार्य, क्षेत्र के शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। बीईओ आशा […]

You May Like