पेड़ से टकराया टेम्पो ट्रैक्स, तीन महिलाओं की मौत, 15 घायल

शहडोल: ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह एक टेम्पो ट्रैक्स सी जी 10- बी पी -8657 जोरा गांव के पास पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं। जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे। ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे थे। ये लोग अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ लौट रहे थे।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले ब्यौहारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को फोन पर सूचना दी है, जो ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए हैं।

Next Post

बिहार चुनाव से पहले हुयी हिंसक घटनाओं को संज्ञान में ले चुनाव आयोग: मायावती

Mon Jul 7 , 2025
लखनऊ 07 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग से अपील की है कि बिहार विधानसभा के शांतिपूर्ण चुनाव के लिये आयोग को हाल ही में घटित हिंसक घटनाओं को ध्यान में लेकर उचित कदम उठाना चाहिये। सुश्री मायावती ने सोमवार को कहा कि बिहार में […]

You May Like