कलेक्ट्रेट से पूजा पार्क तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सीधी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर से पूजा पार्क तक तिरंगा साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

आज सीधी में आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम नीलेश शर्मा, डीएसपी अमन मिश्रा सहित गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित शहरवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साह से सहभागिता की।

Next Post

माउंट फोर्ट विद्यालय में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

Tue Aug 12 , 2025
मंडला। जिला शिक्षा अधिकारी मंडला के तत्वावधान में 12 अगस्त को इनडोर हॉल, माउंट फोर्ट विद्यालय मंडला में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना खेल कौशल प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीसी मंडला […]

You May Like