भोपाल, बालाघाट, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलनिरोधक अभियान के तहत बड़ी सफलता पाते हुए चार नक्सलियों को ढेर कर दिया।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि बालाघाट जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी थी। इसी बीच सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिनमें एक पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर लगातार बारिश के बीच भी नक्सलनिरोधक अभियान जारी है।
श्री मकवाणा ने सुरक्षाबलों को इस सफलता पर बधाई दी है।
Next Post
पमरे ने माल यातायात से 1022 करोड़ रूपये का अर्जित किया राजस्व
Sat Jun 14 , 2025
भोपाल, 14 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने दो माह में माल यातायात से 1022 करोड़ रुपए से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है। पमरे के भोपाल रेल मंडल की प्रवक्ता ने आज बताया कि पमरे के जबलपुर, भोपाल और कोटा मण्डलों ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल […]

You May Like
-
4 months ago
व्यक्तिगत मामले में सवालों से बचना लाजिमी: अपर्णा
-
5 months ago
विवादित जमीन को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक
