सिद्दारमैया ने भाषण बीच में ही छोड़ रहे लोगों को लगायी फटकार

विजयपुरा, 09 नवंबर (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रविवार को विजयनगर ज़िले के कुडलिगी में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण के बीच में वहां से जाने वाले लोगों को फटकार लगायी।

मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया कई लोग जाने के लिए उठ खड़े हुए। मुख्यमंत्री यह देखकर बोल पड़े, “अरे, कहाँ जा रहे हो? बैठ जाओ!” लोग फिर अपने सीटों पर बैठ गए। दरअसल श्री सिद्दारमैया ने कई नेताओं के बोलने के बाद बोलना शुरू किया था, तब तक कई लोगों को शायद देर होने लगी और वह उठकर जाने लगे थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक आए थे।

श्री सिद्दारमैया ने अपने भाषण के दौरान कहा, “हम हर घर को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली दे रहे हैं। सच है या झूठ?” लोग हालांकि चुप रहे। मुख्यमंत्री ने पूछा, “आप हाथ क्यों नहीं उठा रहे हैं?” फिर भी कोई जवाब नहीं आया। पास बैठे पार्टी नेताओं की ओर मुड़कर उन्होंने कहा, “देखिए, आप नेता भी हाथ नहीं उठा रहे हैं!” उनकी टिप्पणी के बाद, नेताओं ने तुरंत हाथ उठाकर समर्थन जताया।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष कहता है कि हमारे पास अपनी गारंटी के लिए पैसे नहीं हैं। फिर हज़ारों करोड़ रुपये कहाँ से आए? भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। वे मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी करके सत्ता में आए हैं। अगर उनमें ज़रा भी आत्मसम्मान है, तो उन्हें इस्तीफ़ा देकर घर चले जाना चाहिए।”

श्री सिद्दारमैया ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर चुनावी हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, “महादेवपुरा में, एक घर से 80 वोट कैसे हो सकते हैं? भाजपा सत्ता के बिना नहीं रह सकती। यह पानी से बाहर निकाली गई मछली के मरने जैसा है।”

 

 

Next Post

सुजैन ने जरीन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sun Nov 9 , 2025
मुंबई, 09 नवंबर (वार्ता) प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर एवं बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां जरीन को ‘सबसे अच्छी दोस्त, ईश्वर और […]

You May Like