जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत ब्यौहारबाग में रहने वाली रिटायर्ड प्रोफेसर को ऑटो चालक ने मदद करने के बहाने एक लाख रूपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वारदात 30 अक्टूबर की है। मामले की एफआईआर 11 नवम्बर को दर्ज हुई है।पुलिस के मुताबिक डॉ पुष्पा झा निवासी ब्यौहारबाग बेलबाग ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मानकुवर बाई कालेज से प्रोफेसर पद से रिटायर्ड होकर पेंशनर है।
तीस नवम्बर को वह घर से अपने काले रंग का कपडे का बैग जिसमे 50,000 रूपये, बैंक पासबुक, बैंक संबधी दस्तावेज, वोटर आईडी कार्ड, घर की चाबिया, एक पुराना मोबाइल फोन लेकर भारतीय स्टेट बैंक तुलाराम चौक शाखा जबलपुर गई थी जहां से 50,000 रूपये निकलवाकर अपने पास रखे काले रंग के कपडे के बैग में रख ली जब वापस अपने घर जाने के लिये ई रिक्शा की ई- रिक्शा में चालक के बगल में एक महिला बैठी हुई थी.
पीछे की सीट पर बैठ गई और शाम करीब 5 बजे जब घर पहुंची उतरने में परेशानी हुई तो ऑटो चालक ने पकडक़र आटो से उतारा। आटो चालक को घर की चाबी देकर घर का ताला खोलने का कहा जो ताला खोलकर घर के अंदर छोड़ा उस वक्त वह महिला आटो के पास ही थी अंदर जाकर सौफा में बैठी और पैसे रखे वाले काले बैग को अपने दाहिने ओर रख दी उसी वक्त अज्ञात आटो चालक उसका बैग जिसमे कुल 1,00,000 रूपये एवं दस्तावेज, 1 पुराना मोबाइल फोन था, चुराकर भाग गया।
