तीन वर्ष, तीन आधार विकास, विश्वास और नवाचार

इंदौर: आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका निगम में आयोजित मुख्य समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों और प्रबुद्ध नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंदौर की प्रगति में नागरिकों के मार्गदर्शन और सुझावों का अहम योगदान है। वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर और विभिन्न विभागों के अनुभवी जन नगर निगम को समय-समय पर नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।

महापौर ने कहा, “केवल 79 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। यह वही देश है जिसने 500 वर्षों की मुगल सल्तनत और 200 वर्षों से अधिक की अंग्रेजी गुलामी झेली, और इतने कम समय में कई विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के पीछे देशवासियों का देशभक्ति का जज्बा और बलिदान की भावना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “इंदौर एक दौर है” कथन का उल्लेख करते हुए महापौर ने कहा कि जब कोई शहर किसी काम की योजना बनाता है, इंदौर तब तक वह कार्य पूरा कर चुका होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि वे औद्योगिक विकास के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा को भी आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत हैं।

महापौर ने भरोसा जताया कि नई सोच और नए जोश के साथ इंदौर के विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को उन्होंने “विकास, विश्वास और नवाचार” का कालखंड बताते हुए कहा कि ये भविष्य के इंदौर की आधारशिला हैं।

कर्मचारियों व अधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को महापौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ग्रीन मोबिलिटी का संदेश, साइकिल से पहुंचे झंडावंदन हेतु
स्वतंत्रता दिवस पर ग्रीन मोबिलिटी और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल से यात्रा कर एआईसीटीएसएल कार्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी सप्ताह में शहर को 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी जाएगी। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं।ध्वजारोहण समारोह में निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित एआईसीटीएसएल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

शौर्य स्मारक पर सीएम मोहन यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का अदम्य साहस और त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like

Play sound