पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

दमोह। शहर के हृदयस्थल घंटाघर के समीप पितृ पक्ष में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा का शुभारंभ मारवाड़ी मंदिर में विधिवत पूजन उपरांत भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। रविवार को शोभायात्रा पुराना थाना स्थित मारवाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में संपन्न हुई।श्रीमद् भागवत कथा जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री अग्र-मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी देवाचार्य जी महाराज के परम कृपापात्र महंत पूज्य श्री रसदास जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जा रही है।पंडित रामेश्वर शर्मा, मिक्की राजौरिया, पंडित मनोज ने बताया कि पितृपक्ष के चलते यह कथा श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में आयोजित की जा रही है। कथा श्रवण कराने के लिए श्रीधाम अयोध्या से श्री श्री 108 श्री रसदास जी महाराज पधारे हैं। कथा के यजमान लगभग 15 से अधिक हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कलश यात्रा में सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु, महिला, बच्चे, पुरूष डीजे की धुन में नाचते हुए भजन करते हुए चल रहे थे।कलश यात्रा में जगह-जगह भक्तों ने भव्य स्वागत सत्कार भी किया।

Next Post

पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर उतरीं विधायक उमादेवी खटीक, हेलमेट पहनने की अपील की

Sun Sep 27 , 2026
हटा/दमोह। हटा-पटेरा मार्ग पर वाहन चेकिंग को देखकर विधायक उमादेवी खटीक रुकीं और हटा थाना पुलिस के साथ सड़क पर उतर आईं।इस दौरान विधायक बाइक चालकों से हाथ जोड़कर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील करती नजर आईं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।विधायक […]

You May Like