भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में सहभागी बनिए और अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य कीजिये।
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वोट मूल्यवान है। एक-एक वोट सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल दिल्ली के स्वप्न को साकार करने वाला सिद्ध होगा। सभी से, विशेषकर युवाओं से आग्रह है कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन कीजिये, मतदान अवश्य कीजिये।
