निगम आयुक्त की पहल: जनता की शिकायत सुनने खुद मोहल्ले में पहुंचे अधिकारी

रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन की पहल पर अब जनता की शिकायत सुनने अधिकारी खुद मोहल्ले पहुंचेगे और मौके पर निराकरण करेगे.जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से विशेष पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत अब नगर निगम की सुनवाई केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे वार्डों और मोहल्लों तक पहुंच रही है. निगम आयुक्त के निर्देश के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को फील्ड पर पहुंचे.

निगम आयुक्त ने निर्देश दिए थे कि फील्ड का प्रत्येक अमला मंगलवार को पूरे दिन क्षेत्र भ्रमण कर जनता से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेगा. इसी तारतम्य में मंगलवार को नगर निगम रीवा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित वार्डों में पहुंचकर जनता से प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की. नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर शिकायतों का निराकरण किया. अक्षत जैन ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्याओं का निराकरण करे

Next Post

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ढहाया: ब्यावरा में जेसीबी से तोड़े पक्के निर्माण

Wed May 20 , 2026
ब्यावरा: शहर के अंजनीलाल मार्ग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास मंगलवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका अमला और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरे […]

You May Like