रीवा: रीवा शहर के अमहिया थाना परिसर में संचालित गुरुकुल पाठशाला में आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विश्वमंगल्य सभा की टीम बच्चों के बीच पहुंची और उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का संदेश दिया. संस्था की अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शरदेंदु तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम की सदस्य ऋषिता शर्मा और संध्या गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया गया. इसी दौरान डॉ. प्रवीण शरदेंदु तिवारी ने बच्चों को सुबह उठकर पढ़े जाने वाला एक मंत्र भी सिखाया और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को बताया कि सुबह उठकर अपने हाथों को देखकर इस मंत्र का उच्चारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ होती है.
बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ इस मंत्र को दोहराया और सीखने में रुचि दिखाई. कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल पाठशाला में पढऩे वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, पेन और पानी की बोतलें भी वितरित की गईं, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल सके और वे आगे बढक़र समाज व देश का नाम रोशन कर सकें. उल्लेखनीय है कि अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल थाने में गुरूकुल पाठशाला चला रहे है. जहा बच्चो को किताबी ज्ञान के अलावा जीवन की वास्तुविकता से परिचय कराया जाता है.
