एनसीएल सुरक्षा टीम ने 940 किलो तांबा वायर पकड़ा

सिंगरौली । एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर कंडक्टर वायर और तांबा चोरी कर ठिकाने लगाने की कोशिश को सुरक्षा टीम ने नाकाम कर दिया। निगाही क्षेत्र में फीडर ट्रिप होने की सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई बरगवां की एक कबाड़ी दुकान तक पहुंची, जहां पुलिस के सहयोग से दबिश देकर करीब 940 किलोग्राम कंडक्टर वायर और 101 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया। पुलिस ने कबाड़ी दुकान को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे निगाही व्यूपॉइंट से फीडर नंबर-34 ट्रिप होने की सूचना सुरक्षा टीम को मिली। टीम तत्काल रवाना हुई, लेकिन दुर्गम रास्ते, घने अंधेरे और वाहन की पहुंच नहीं होने के कारण करीब 3.5 किलोमीटर पैदल चलकर सुबह लगभग 4 बजे घटनास्थल पर पहुंची। जंगल में तलाशी के बाद संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई।

आरोपी कबाड़ी के खिलाफ अपराध दर्ज

महाप्रबंधक सुरक्षा पीके त्रिपाठी के निर्देशन में जयंत और निगाही की संयुक्त टीम ने एंबुश लगाया। सुबह करीब 9 बजे महाप्रबंधक सुरक्षा, सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार साहा समेत टीम घटनास्थल पहुंची। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का वायर वाहन में लादकर बरगवां ले जाया जा रहा है। सुरक्षा टीम ने बरगवां पुलिस के सहयोग से वन चौकी के सामने कबाड़ी दुकान पर दबिश दी। सांवरिया सेठ के दुकान में तलाशी के दौरान 940 किलो कंडक्टर वायर और एचईएमएम मशीनों में इस्तेमाल होने वाले कॉपर केबल से निकाला गया करीब 101 किलो तांबा बरामद हुआ। जप्त सामग्री थाने में जमा कराई गई तथा दुकान सील कर दी गई। वहीं थाना बरगवां में सूचना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Next Post

लगभग इत्तेफ़ाक से शुरू हुआ था सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा का सफ़र

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितम्बर (वार्ता) सॉफ्ट टेनिस में एशियाई खेलों में भारत के पहले पदक विजेता जय मीणा का सफ़र लगभग इत्तेफ़ाक से शुरू हुआ। बचपन में उनकी दिलचस्पी क्रिकेट में ज़्यादा थी और शुरू में वे क्रिकेटर बनना चाहते थे। देवास के पायनियर पब्लिक स्कूल में जाने के बाद, […]

You May Like