गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा करने और गर्भावस्था के दौरान समुचित उपचार नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में मौत की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है मृतका के भाई सतीश वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी बहन क्रांति वर्मा की शादी वर्ष 2025 में अमरवाड़ा क्षेत्र के धसनवाड़ा गांव निवासी चंचलेश वर्मा के साथ रीति-रिवाज से हुई थी परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक स्थिति सामान्य रही लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग क्रांति को प्रताडि़त करने लगे परिजनों के मुताबिक क्रांति आठ माह की गर्भवती थी 26 अगस्त को तबीयत खराब होने पर उसे अमरवाड़ा के शिविर अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे दोबारा अमरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया क्रांति की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अमरवाड़ा में पोस्टमार्टम कराने के बजाय जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की मांग की । उनका कहना था कि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होनी चाहिए ताकि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अपराध सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

Next Post

राजा हेराल्ड पंचम के निधन के बाद 'हाकोन अष्ठम' को मिली नार्वे की राजगद्दी

Fri Aug 28 , 2026
ओस्लो, 28 अगस्त (वार्ता) यूरोप के सबसे उम्रदराज सम्राट और नार्वे के राजा हेराल्ड पंचम का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो हाने के बाद युवराज हाकोन जब नये सम्राट के रूप में पद संभालेंगे, तो उनका आधिकारिक शाही नाम ‘राजा हाकोन अष्ठम’ होगा। नार्वे के इतिहास […]

You May Like