ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक पार्टीजनों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं। अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी का पुनः प्रभार दिए जाने के बाद आज पहली बार अपने गृहनगर ग्वालियर भी पहुंच रहें हैं। यहां भी उनके स्वागत की तैयारी है।
वे दोपहर बाद पंजाब मेल से ग्वालियर पहुंचेंगे। उधर आज सुबह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री निवास भोपाल में जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की मुख्यमंत्री ने श्री अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके यस्ववी जीवन की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। अग्रवाल को इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी जन्मदिन की बधाई दी थी।
