पश्चिम एशिया से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले और इसके जवाब में कई देशों पर ईरानी कार्रवाइयों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विदेश मंत्रालय से पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा, “अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तेज़ी से बढ़ता तनाव बेहद चिंताजनक है। पश्चिम एशिया में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल और सक्रिय कदम उठाए।”

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने भी यही मांग दोहराई और कहा कि ईरान में इज़राइल-अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों में गहरी चिंता और आशंका पैदा कर दी है। केरल के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों के नागरिक बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षित वापसी जरूरी है। उन्होंने कहा “इस अशांत दौर में, मैं माननीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक राजनयिक और रसद संबंधी उपाय करें। सबसे अधिक जोखिम वाले हमारे नागरिकों और घर लौटने के इच्छुक लोगों की सुरक्षित आवाजाही और निकासी की सुविधा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।”

Next Post

एयर इंडिया, इंडिगो ने पश्चिम एशिया को जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कीं

Sat Feb 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) पश्चिम एशिया में विस्फोटक हालात के मद्देनजर भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने वहां जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को एक यात्रा परामर्श में बताया कि उसने पश्चिम […]

You May Like