डिजिटल होगी जनगणना: आमला में प्रशिक्षण शुरू, 34 सवालों से होगी जनगणना

आमला। आगामी जनगणना 2027 के तहत आमला तहसील में प्रक्रिया का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय हसलपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण तीन सत्रों में आयोजित होकर 25 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा।

जनगणना 2027 की कार्यवाही दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकानों की गणना की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर कुल 34 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। खास बात यह है कि इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें प्रगणक HLO ऐप के जरिए डेटा दर्ज करेंगे।

इसके अलावा नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी भरने के लिए SE पोर्टल की सुविधा भी दी गई है। पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद एक SE ID जनरेट होगी, जिसे प्रगणक के दौरे के समय प्रस्तुत किया जाएगा। इससे जनगणना की प्रक्रिया और अधिक सरल व तेज होने की उम्मीद है।अनुविभागीय जनगणना अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं तहसील आमला ग्रामीण के लिए चार्ज अधिकारी शत्रुघ्न चौहान एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है।तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो जनगणना कार्य को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Next Post

मां को बेटे ने मौत के घाट उतारा, पुलिस ने शव चिता से वापस लाकर कराया पोस्टमार्टम

Wed Apr 15 , 2026
आमला। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 अप्रैल 2026 को अंजनी उबनारे (निवासी सौंसर, जिला पांढुर्णा) ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी बहन शकुंतला गुजरे (62 वर्ष), निवासी बोडखी, आमला की शव यात्रा निकाली जा रही है, जबकि उनके शरीर पर बहुत चोट के […]

You May Like