मां को बेटे ने मौत के घाट उतारा, पुलिस ने शव चिता से वापस लाकर कराया पोस्टमार्टम

आमला। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 अप्रैल 2026 को अंजनी उबनारे (निवासी सौंसर, जिला पांढुर्णा) ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी बहन शकुंतला गुजरे (62 वर्ष), निवासी बोडखी, आमला की शव यात्रा निकाली जा रही है, जबकि उनके शरीर पर बहुत चोट के निशान हैं।मुझे लग रहा है उन्ही हत्या की गई है।सूचना मिलते ही आमला पुलिस श्मशान घाट पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी आमला में पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण हेमरेजिक शॉक पाया गया। साक्ष्यों के आधार पर मुलजिम दीपांशु गुजरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 121/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

हत्या का खुलासा

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपांशु गुजरे (32 वर्ष) ने स्वीकार किया कि वह शराब का आदी है। भोपाल के नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के बाद वह अपनी मां से पैसे मांगता था। पैसे न देने पर उसने लोहे के पाइप और चप्पल से मारपीट कर अपनी मां की हत्या कर दी। बाद में खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, एएसपी कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लोहे का पाइप, चप्पल, कपड़े व चादर जब्त की गई। प्रकरण में धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई।विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक बलराम यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा संजीवनी साबित होगी: पांसे

Wed Apr 15 , 2026
सारनी।शॉपिंग सेंटर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा संजीवनी का काम करेगी. पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा के लोकार्पण अवसर पर वक्त किए है. पूर्वमंत्री पांसे ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बुनियाद अगर किसी ने रखी है,तो वह महान […]

You May Like