
छिंदवाड़ा. आबकारी वृत्त अमरवाड़ा के दल द्वारा आज अमरवाड़ा के ग्राम खकरा चौरई में दबिश दी गई, जहां से आरोपियों के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इसके बाद ग्राम कोल्हिया में पेंच नदी के किनारे के प्लास्टिक के छोटे कैन में भरकर छुपाकर रखा हुआ 250 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत नष्ट किया गया।
अगली कार्यवाही ग्राम सिंगोड़ी में करते हुए आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इसके साथ ही ग्राम महेंद्रवाडा एवं राजाखोह ढाना में भी नाले के किनारे प्लास्टिक की कैनों में बरामद महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 05 प्रकरण कायम कर 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली जाकर कुल 410 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। यह कार्यवाही वृत्त प्रभारी सुश्री वैशाली भगत के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रुचि बागरी एवं आबकारी अमले के साथ ही पुलिस चौकी सिंगोड़ी के सिपाहीगण भी उपस्थित थे।
