आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारी हत्या..

– सिकंदराबाद में दो पक्षों में बड़ा विवाद, पत्थर मार कर नगर निगमकर्मी की हत्या.. परिजन ने मरीमता चौराहे पर किया शव रखकर चक्का जाम

– पुलिस ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में विवाद के बाद सुरक्षा बल किया तैनात..

 

इंदौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगर निगम कर्मचारी के मामूली विवाद ने रविवार धार्मिक रंग ले लिया। बीच रास्ते पर खड़े होने से शुरु हुआ विवाद हत्या में बदल गया। पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, हत्या से आक्रोशित समाजजन ने शव यात्रा के दौरान जमकर नारेबाजी कर शव मरीमाता चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले।

यह था मामला

बेटे राज मोरेले के मुताबिक, शनिवार दोपहर 2.30 से 3.30 बजे पिता बब्बर 50 पिता जगन्नाथ मोरले निवासी सिंकदराबाद कॉलोनी ने फोन कर जानकारी दी कि, रास्ते से निकलने को लेकर मेरा विवाद हो गया है। उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर मुंह पर डंडा मारा है। जब मैं पहुंचा कुछ लोग पिता के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान बिट्टू उर्फ साबिर और अल्फास उर्फ अल्लू से विवाद हो गया हैं। मेरे पिता के ऊपर तीसरी मंजिल से ब्लॉक फेंका था। जिसके कारण पिता के सिर में चोट आने से मौत हो गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे लोगों की जानकारी नहीं है। बेटे ने बताया, विवाद उनके रास्तें से निकलने की बात पर विवाद हुआ था। लेकिन सामने वाले पक्ष ने महिला से विवाद होने की बात कहीं हैं। ग्राउंड में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद पिता से अपशब्द से बात कर मारपीट कर दी। रात 2 बजे पिता की मौत हो गई।

परिजनों ने किया चक्का जाम

हत्यारों को फांसी दिए जाने और उनके घर तोड़े जाने को लेकर परिजनों ने स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर शव यात्रा में जमकर नारेबाजी की। पहले मरीमाता चौराहे पर चक्का जाम किया। इसके बाद शव को लेकर वह थाने के यहां पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शव लेकर नारेबाजी की।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया, शनिवार दोपहर सिकंदराबाद कॉलोनी में विवाद हुआ था। मृतक गब्बर ने कॉलोनी में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से विवाद कर मारपीट की। इसका सीसीटीवी फुटेज मिला है। महिला से विवाद को लेकर रहवासियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इसके फलस्वरूप मृतक गब्बर ने बेटे को घटनास्थल पर बुलाया था। इस दौरान बेटा राज चाकू लहराते पहुंचा था। इसका वीडियो मिला है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से पत्थर फेंके गए। विवाद के दौरान आरोपी बिट्टु उर्फ साबिर (25) पिता मो. सलीम निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी और अल्फराज उर्फ अल्लु पिता शम्मू खान निवासी सिकन्दराबाद कॉलोनी ने सिमेंट का ब्लॉक अपने घर से फेंक कर मारा जिससे गब्बर की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस विवाद का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा घटनास्थल के पास धार्मेिक स्थल में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया गया था। मामले में पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। लेकिन बाद में मौत होने पर हत्या को लेकर केस दर्ज कर लिया गया। महिला के बयानों की भी वीडियो ग्राफी कराई गई है। जिसमें उसने बब्बर द्वारा विवाद करने की बात कही है। वही दोनों हत्या करने वाले आरोपियों को जेल भेजा गया है।

धार्मिक स्थल पर पत्थर बाजी, पुलिस ने किया नियंत्रण

डीसीपी विनोद मीणा ने नवभारत को बताया कि कुछ लोगों ने माहौल खराब करने को लेकर इलाके में एक धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंके। जिसमें तुरंत पुलिस को जानकारी लगी। उन्होंने इस दौरान मौके पर स्थिति को संभाला। वही इलाके में पेट्रोलिंग शुरू कर दी। मामले में पत्थर बाजी करने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। लॉ एंड ऑर्डर से जो भी कार्रवाई उचित होगी वह की जाएगी.

Next Post

शिक्षा व स्वास्थ्य समस्त विकास का अंतिम लक्ष्य है: उप मुख्यमंत्री

Sun Jan 5 , 2025
उप मुख्यमंत्री ने 392 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश प्रदान किए नवभारत न्यूज रीवा, 5 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य समस्त विकास का अंतिम लक्ष्य है. शिक्षा की गुणवत्ता व स्वास्थ्य की सुविधाएं जब रीवा में उत्कृष्ट होंगी तब ही रीवा का विकास पूर्ण होगा. […]

You May Like