बायपास पर ट्रक की टक्कर से पति की मौत

पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र के बायपास पर सोमवार की सुबह बाइक पर जा रहे पति पत्नी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ड्रायवर की तलाश शुरु की.खजराना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह खजराना बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत का मामला प्रकाश में आया है.

फीनिक्स मॉल के सामने से बाइक पर जा रहे 45 वर्षीय अजय जैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 42 वर्षीय अजय जैन की पत्नी अंजलि जैन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. अंजलि को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक दंपत्ति का जावरा कंपाउंड में एक रेस्टोरेंट हैं. हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, वाटर लिली के पास ट्रक के चालक ने गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. खजराना पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रक को जब्त कर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Next Post

गाजा में दो इजरायली सैनिकों की मौत, दो घायल

Tue Jan 7 , 2025
यरुशलम, 07 जनवरी (वार्ता) इजरायली सेना ने कहा है कि उत्तरी गाजा में आतंकवादियों के साथ हुई झड़प में एक इजरायली उप कंपनी कमांडर और एक अन्य सैनिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सेना ने सोमवार को कहा कि मृतकों में से एक की पहचान […]

You May Like