महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाई लाश, छानबीन में जुुटी पुलिस

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शीतला माई में एक घर में महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि बम्बादेवी बल्दीकोरी की दफाई में रहने वाली 38 वर्षीय आरती चौधरी पति कन्हैया चौधरी की रमेश डेयरी शीतलामाई में रहने वाले अतुल कोरी के घर में काम करती थी। शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि महिला फांसी पर लटकी है। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खुलवाकर अंदर देखने परमहिला फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हत्या के बाद महिला को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। महिला के शरीर, गले में चोट के निशान मिले है। अतुल कोरी का आपराधिक रिकॉर्ड है जो फिलहाल लापता है। पुलिस संदेही की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों समेत अन्य के बयान दर्ज किए जा रहे है ।पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह

Sat May 9 , 2026
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हुई, जब बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित […]

You May Like