सिंगरौली: एसार टाउनशिप के पास आज सबेरे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बगल में एक पल्सर बाइक भी पड़ी मिली है। मृतक के मुंह और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी दुर्घटना या हमले की आशंका जताई जा रही है। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान माड़ा थाना क्षेत्र के मूढ़ी गांव निवासी के रूप में की जा रही है।
सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
