पमरे ने माल यातायात से 1022 करोड़ रूपये का अर्जित किया राजस्व

भोपाल, 14 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने दो माह में माल यातायात से 1022 करोड़ रुपए से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है।
पमरे के भोपाल रेल मंडल की प्रवक्ता ने आज बताया कि पमरे के जबलपुर, भोपाल और कोटा मण्डलों ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल और मई माह में माल यातायात से 1022 करोड़ 92 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 929 करोड़ 75 लाख रूपये की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि भोपाल रेल मंडल को माल यातायात से 130 करोड़ 13 लाख रूपये का राजस्व अर्जित मिला। जबलपुर रेल मंडल ने माल यातायात से 691 करोड़ 29 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 620 करोड़ 93 लाख रूपये की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह कोटा रेल मंडल ने माल यातायात से 201 करोड़ 50 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 172 करोड़ 43 लाख रूपये की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि माल यातायात से अधिक राजस्व अर्जित करने के लिए पमरे ने मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि की। गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार और मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई। माल गोदमों का उन्नयन किया गया और इनमें चौबिस घंटे लोडिंग और अनलोडिंग सेवाएं शुरू की गई।

Next Post

चार स्टाम्प वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं के लायसेंस निलंबित

Sat Jun 14 , 2025
हरदा,14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में चार स्टांप वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं के लाइसेंस निलंबित किए जाने के आदेश दिए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक दिनेश कुमार कौशले ने न्यायालय परिसर हरदा और आसपास में स्थित लायसेंसधारी चार स्टाम्प वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं […]

You May Like