देपालपुर में एक करोड़ 11 लाख 29 हजार रूपए के अवार्ड पारित

इंदौर/देपालपुर:अजय श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर के निर्देशन तथा तहसील विधिक सेवा समिति देपालपुर के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान के कुशल मार्गदर्शन में सिविल न्यायालय देपालपुर में नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई.लोक अदालत का शुभारंभ सिविल न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशगण रिज़वाना कौसर, सुमित्रा ताहेड़ एवं दिव्या श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के सचिव पवन जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पटेल, एम.डी. बैरागी, प्रकाश धाकड़, चेतन हार्डिया, दिलीप डाबी, कृष्णा जाधव, चिंतामन बाथम, विक्रम गौड़, दुलेंद जैन, विपिन धाकड़, वीरेंद्र नागर, विपुल पटेल, नायब नाजिर दिलीप यादव सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण तथा बैंक एवं नगर परिषद के अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया.

नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने स्वरचित गीत की शानदार प्रस्तçुत से नेशनल लोक अदालत का महत्व बताते हुए उपस्थितजनों को आपसी राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण हेतु प्रेरित किया. इस नेशनल लोक अदालत की चारों खंडपीठों में कुल 87 प्रकरणों का निराकरण हुआ और एक करोड़ 11 लाख 29 हजार 413 रुपए का अवार्ड पारित किए गए. इसके साथ ही बैंकों एवं नगर परिषद से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 74 वसूली प्रकरणों में 22 लाख 84 हजार रुपए की राशि वसूल की गई.
दो बिछड़े परिवार आपसी सहमति से हुए एक
परिवार परामर्श से जुड़े मामलों में, प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायाधीश रिज़वाना कौसर की समझाइश पर दो बिछड़े हुए परिवारों ने आपसी सहमति से फिर से साथ मिलकर जीवन यापन करने का वचन दिया. इस अवसर पर न्यायाधीशों एवं अधिवक्तागणों की उपस्थिति में इन परिवारों का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया और उन्हें खुशी-खुशी साथ रहने के लिए विदा किया गया.

Next Post

देवास नाका पर हथियारों का जखीरा बरामद, धार निवासी तस्कर से 9 पिस्टल और 15 मैग्जीन जब्त

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर: शहर में पुलिस की सख्त निगरानी के बीच लसूड़िया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. देवास नाका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 अवैध देसी पिस्टल और 15 मैग्जीन जब्त कीं. आरोपी पहले भी हथियार तस्करी के मामलों में […]

You May Like