स्कूटी सवार दो युवतियां संदिग्ध मांस के साथ पकड़ी गईं, ग्रामीणों ने किया पीछा तो नहर में फेंका


रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में रविवार दोपहर स्कूटी सवार दो युवतियों को संदिग्ध मांस के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मांस के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

ग्रामीण कई दिन से कर रहे थे निगरानी
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। रविवार को स्कूटी पर मांस ले जाते देख ग्रामीणों ने पीछा किया। युवतियों ने नहर की तरफ स्कूटी मोड़ दी, लेकिन इसी दौरान गिर गईं और मांस को नहर में फेंक दिया।

पत्थरबाजी में समाजसेवी घायल
ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान युवतियों की ओर से पत्थर भी फेंके गए, जिसमें समाजसेवी आनंद सिंह बघेल को चोट आई है। सूचना पर पहुंची बिछिया पुलिस ने युवतियों को हिरासत में लिया और नहर में फेंके गए मांस को बाहर निकलवाया।

पहचान और आगे की कार्रवाई
पकड़ी गई युवतियों की पहचान मुस्कान खान 23 वर्ष और रुबिया खान 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मांस किस प्रकार का है। उसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों युवतियों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

पूर्णिमा पर बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Mon Jun 29 , 2026
दमोह/बांदकपुर: ज्येष्ठ महीना खत्म होते ही आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में हजारों भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। सुबह पट खुलते ही […]

You May Like