सीहोर। सेक्टर सीहोर ग्रामीण के ग्राम पंचायत महोडिया में पोषण माह अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्राम सरपंच इंदर बाई धनगर,प्राचार्य बबीता शर्मा, शिक्षिका वंदना यादव, सीमा राठौर एवं सेक्टर पर्यवेक्षक कार्यकर्ताएं, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, गर्भवती, धात्री माताएं, किशोरी बालिकाएं आदि उपस्थित रहे.सेक्टर की समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व पोष्टिक व्यंजनों को स्वयं द्वारा तैयार कर पोषण आहार प्रदर्शनी की गई. कार्यकर्ता नीता वर्मा, प्रियंका सेन, शोभा सोनी, संजू कटारिया, प्रिती परमार द्वारा प्रोटीन, विटामिन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, केल्शियम के स्त्रोतों के बारे में जानकारी दी. शारदा दंगोलिया द्वारा सफलता की कहानी मां की बगिया तैयार की गई व उसके बारे में बताया गया. कार्यकर्ता प्रभा शुक्ला द्वारा पोषण माह अंतर्गत गीत गाया गया. अंत में लतेश जोशी, नीलम मेवाड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया.
