जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत मडई में रहने वाले एक युवक को बिलपुरा मरघटाई स्थित घर में बुलाकर प्रलोभन देने के साथ दबाव बनाकर धर्मपरिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। पीडि़त ने सनसनीखेज आरोप लगाए है कि उसे झांसा दिया गया कि धर्मपरिवर्तन के बाद उसकी जिंदगी बदल जाएगी और भविष्य परिवर्तन हो जाएगा। रुपयों के साथ साथ अच्छी शिक्षा व मेडिकल सुविधा मिलेगी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करने के साथ सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है इस गिरोह मेें और कौन कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में अगर पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो धर्मान्तरण कराने वाले गिरोह का बड़ा नेटवर्क बेनकाब हो सकता है।
दुकान मेें आया रॉबिन, प्रलोभन देकर बुलाया
अमित केवट पिता मनोहर केवट 36 वर्ष निवासी मडई व्हीएफजे गुरु गोविंद सिंह वार्ड ,वार्ड नं 76 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मडई स्थित अपनी चायनीज की दुकान में था, तभी रॉविन नामक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि मैं ईसाई धर्म को अपनाकर चर्च में ईशू मसीह की प्रार्थना करवाता हूँ, जब से धर्म परिवर्तन किया है जिंदगी बदल गई है। आप भी मेरी सलाह माने तो मैं आपको ईशाई धर्म में जुड़वाकर बहुत सारे रुपये दिला सकता हूँ। आपको बिलपुरा मरघटाई स्थित चर्च में आना पडेगा और अपना धर्मपरिवर्तन कराना पडेगा। यदि आप क्रिश्चिन बन जाते है तो आपका भविष्य परिवर्तन हो जाएगा,आपको व आपके परिवाकर को रुपयो के साथ साथ अच्छी शिक्षा व मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी। रविवार आ जाओ।
पड़ोसियों ने खेल समझने भेजा, स्वागत हुआ, 25 लोग मिले-
अमित ने रॉबिन द्वारा बताई गई बात को अपने पड़ोसियों से बताई जिसके बाद उन्होंने अमित से कहा कि जाकर देखा वहां क्या होता तो वे रॉबिन के बताए अनुसार रविवार को मरघटाई के पास बिलपुरा में बने एक घर में पहुंचा जहां दरबाजे पर क्रास का निशान लगा था, जहां अंदर गया तो हॉल के अंदर 20-25 लोग एकत्र थे। राविन ने उसका स्वागत किया और सभी लोगो से कहा कि यह चर्च के नए सदस्य है यह भी ईसाई धर्म से जुड रहे है।
प्रार्थना कराई, धर्म बताया, पर्चा भराया
अमित ने रिपोर्ट में बताया कि वहां पर ईशाह मसीह की प्रार्थना कराई गई और उसे क्रिश्चियन धर्म के बारे में बताया गया और फिर वहां पर सभी लोगों को एक एक पर्चा भरने के लिए दिया गया जिसमें क्रिश्चियन धर्म से संबंधित प्रश्न थे। इसके बाद उसे कहा गया कि धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन बन जाओगे तब तुमको रुपये व अन्य लाभ मिलेंगे जिसके बाद उसने मना कर दिया वे जाने लगा तो वह उसे रोककर प्रलोभन देकर दबाब बनाने लगे थे। इसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन लगाकर बुला लिया जिसके बाद उसे जाने दिया गया।
इनका कहना है
रॉविन नामक व्यक्ति द्वारा प्रलोभन एवं दबाब देकर धर्मान्तरण कराने का प्रयास किए जाने की शिकायत पर धारा 3,5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उमेश गोल्हानी, टीआई रांझी
