जबलपुर:मौत के बाद मानव शरीर किसी के काम नहीं आता। वह आग में जलकर भस्म हो जाता है। ईश्वर के दिये हुये शरीर के अंग यदि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने के काम आ जाये तो इससे बड़ी जीवन की सार्थकता और कुछ नहीं हो सकती। ये शब्द हैं राधा कृष्ण जेम्स एण्ड ज्वेलर्स के संचालक डॉ. आर एन गुप्ता व उनकी धर्मपत्नि श्रीमती उमा गुप्ता के , जिन्होंने अपनी देह (शरीर) जन हितार्थ दान करने का संकल्प लिया है।
जानकारी के अनुसार डॉ. आर एन गुप्ता व उनकी धर्मपत्नि श्रीमती उमा गुप्ता ने अपनी दोनों आंखें, दोनों किडनी, बोनमेरो, दिल, लिवर ,गुर्दे, फेफड़े आदि निकालकर जरूरत मंदों को देने का संकल्प किया है। उसके बाद देह मेडीकल के छात्रों को अध्ययन के लिए सौंप दी जाएगी। इस काम के लिए उन्होनें एनोटॉमी विभाग के प्रोफेसर एंड हेड मेडिकल कॉलेज जबलपुर से स्वीकृति पत्र भी प्राप्त कर लिया है।
