
धार । जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राइजिंग टेनिस एंड पिकलबॉल एकेडमी, धार के तीन होनहार खिलाड़ी पार्थ विजयवर्गीय, सहज अग्रवाल एवं जय अग्रवाल का चयन भारतीय जूनियर पिकलबॉल टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी 28 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाली ्रह्यद्बड्ड छ्वह्वठ्ठद्बशह्म् क्कद्बष्द्मद्यद्गड्ढड्डद्यद्य ष्टद्धड्डद्वश्चद्बशठ्ठह्यद्धद्बश्च 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाडय़िों का चयन राष्ट्रीय ट्रायल्स एवं रैंकिंग के आधार पर किया गया है। वे प्रतियोगिता में अंडर-16 एवं अंडर-18 वर्ग की सिंगल्स एवं डबल्स स्पर्धाओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
धार के खिलाडय़िों पर जिले को गर्व
राइजिंग टेनिस एंड पिकलबॉल एकेडमी के मुख्य कोच जयंत सोलंकी तथा कोच शुभि व्यास एवं शिवम बामनिया ने खिलाडय़िों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अकादमी बल्कि पूरे धार, मध्यप्रदेश एवं भारत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। तीनों खिलाड़ी उदय रंजन क्लब, धार में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना तथा उपाध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक (स्क्क) श्री सचिन शर्मा ने खिलाडय़िों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उदय रंजन क्लब के सभी सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाडय़िों को हार्दिक बधाई एवं प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। धार पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह ठाकुर एवं सचिव हितेश देवनानी ने खिलाडय़िों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह चयन धार में पिकलबॉल खेल के निरंतर विकास, खिलाडय़िों की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है।
धार पिकलबॉल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाडय़िों को हार्दिक बधाई एवं बैंकॉक में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
राइजिंग टेनिस एंड पिकलबॉल एकेडमी, धार पिकलबॉल एसोसिएशन, उदय रंजन क्लब तथा जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने तीनों खिलाडय़िों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे बैंकॉक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, मध्यप्रदेश एवं धार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
