सैकड़ो की संख्या में गौ भक्तों ने कलेक्टर को दिए हजारों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र 

धार । गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले की समस्त गौशालाओं से आए गौशाला संचालकों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ,एवं मुख्यमंत्री, के नाम हजारों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र पेन ड्राइव में भरकर कलेक्टर को दिए धार जिला वेद लक्षण गौ रक्षा संगठन के तत्वाधान में जिले के समस्त गौशालाओं से प्रतिनिधि एवं संत धार के त्रिमूर्ति स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर एकत्रित हुए एवं वहां से संतो के सानिध्य में भजन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रार्थना पत्र एसडीएम राहुल गुप्ता को दिए जिसमें मांग करी गई की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए देश में गौ कत्ल खाने बंद हो एवं गौ हत्या पर कठोर कानून बनाया जाए देशभर में गौ अभ्यारणों की स्थापना की जाए ताकि गौ माता सडक़ों आवारा ना घूमें इस अवसर पर संतों में 1008 नरसिंह दास जी महाराज, महंत विष्णु दास जी, महंत किशोर नाथ, जी सूरज पुरी जी, नटवर गिरी जी के साथ ही वेद लक्ष्मी गौ रक्षा संगठन के संरक्षक नरेश राजपुरोहित, अशोक सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष अध्यक्ष विजय पाटीदार, रामचंद्र कुमावत, ने संबोधित किया इस अवसर पर मनोज पाटीदार, राजेश हां रोड नंदराम टॉक के साथ ही जिले की समस्त गौशालाओं के सैकड़ो की संख्या में प्रतिनिधि एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे

Next Post

बारिश के साथ एक घंटे बैढ़न शहर रहा ब्लैकआउट

Mon Jul 27 , 2026
सिंगरौली। सोमवार की शाम करीब 7 बजे तेज चमक-गरज के साथ जिला मुख्यालय बैढ़न समेत आसपास गांवों में बारिश हुई और जैसे ही बारिश शुरू हुई, बिजली भी गुल हो गई। करीब एक घंटे तक जिला मुख्यालय अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान शहर के सड़को के गड्ढों में पानी […]

You May Like