
सिंगरौली। सोमवार की शाम करीब 7 बजे तेज चमक-गरज के साथ जिला मुख्यालय बैढ़न समेत आसपास गांवों में बारिश हुई और जैसे ही बारिश शुरू हुई, बिजली भी गुल हो गई। करीब एक घंटे तक जिला मुख्यालय अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान शहर के सड़को के गड्ढों में पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
दरअसल बैढ़न इलाके में पॉच दिनों से बारिश थम गई थी। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं आज सोमवार की शाम के वक्त तेज चमक-गरज के साथ-साथ बैढ़न में बारिश शुरू हुई और इसी बीच बिजली भी गुल हो गई। करीब एक घंटे तक पूरा बैढ़न शहर ब्लैकआउट रहा। हालांकि 8 बजे के बाद बिजली भी आई, परंतु ब्लैक आउट के दौरान लोग जहां परेशान हुये।
