छात्र की मौत के विरोध में सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर विद्यार्थियों और परिजनों का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में गोल डाकखाना के पास सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर छात्र की मौत के विरोध में विद्यार्थियों और परिजनों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया जिसके चलते वहां अफरा तफरी मच गयी।

गौरतलब है कि इस स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय एक छात्र ने 18 नवंबर को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या कर ली थी। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर विद्यार्थियों को लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और विद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग की।

करोल बाग के रहने वाले छात्र के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार, कुछ शिक्षकों द्वारा बार-बार अपमानित करने और परेशान करने की वजह से वह ‘मानसिक रूप से बहुत परेशान’ था। शिकायत में कहा गया है कि छात्र अक्सर घर पर अपनी परेशानी बताता था। वह अपने परिजनों को बताता था कि कुछ शिक्षक उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटते और अपमानित करते हैं।

आत्महत्या करने वाले छात्र के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शिक्षकों और प्राचार्य दोनों से कई बार बोलकर शिकायत की थी, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, प्रदर्शन में शामिल माता-पिता ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मज़बूत सुरक्षा उपाय करने की मांग की।

 

 

Next Post

ईडी ने नकली समन के मामलों से निपटने के लिए क्यूआर कोड सत्यापन शुरू किया

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नाम पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के लिए नकली समन भेजे जाने की बढ़ती खबरों के बीच ईडी ने नागरिकों को समन नोटिस की असलियत सत्यापित करने में मदद करने के लिए नए तरीके लागू किए हैं। वित्त मंत्रालय ने आज […]

You May Like