वारदात के पहले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने औरिया मटर मंडी के सामने वारदात करने घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस जप्त किया गया।टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड में घेराबंदी कर नीरज जैन पिता निर्मल चंद जैन 36 वर्ष निवासी पड़वार तिराहा सूरतलाई को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर कमर में देशी पिस्टल रखे मिला, पिस्टल की मैगजीन चैक करने पर एक कारतूस लोड पाया गया, आरोपी नीरज कुमार जैन के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। आरोपी नीरज जैन के खिलाफ जुआ, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध दर्ज है।

Next Post

हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से वार

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत ककरैया तलैया के पास बदमाश ने हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मोहित ठाकुर 35 वर्ष निवासी हाथीताल गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महानद्दा तरफ से ककरैया तलैया लक्ष्मी कालोनी जा रहा था. पप्पू यादव […]

You May Like