खबर का असर
जबलपुर:आखिरकार एक माह बाद महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत भूकंप कॉलोनी इलाके में पड़े कचरे के ढेर को जिम्मेदारों द्वारा जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। जिसके बाद स्थानीयजनों ने राहत की सांस ली और नवभारत के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि गत 24 फरवरी के अंक में नवभारत ने ऐसे में कैसे नंबर 1 आएगा जबलपुर के शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार जागे और उन्होंने तत्काल मंगलवार को मौके पर जहां-जहां कचरे का ढेर जमा था वहां-वहां जेसीबी की मदद से कचरे का ढेर हटवाया।
इस संबंध में वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, प्रकाश सगले, शुभम साहू ने नवभारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी खबर के बाद से जिम्मेदार विभाग नींद से जागा और सफाई इलाके में की गई। इससे पहले तो हम लोगों का गंदगी के बीच जीना दुश्वार हो गया था।
