पंचांग 24 मार्च 2026:-
रा.मि. 03 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल षष्ठी भौमवासरे शाम 6/53, रोहिणी नक्षत्रे रात 9/47, प्रीति योगे दिन 11/50, कौलव करणे सू.उ. 5/58, सू.अ. 6/2, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- सूर्य षष्ठी, स्कन्द षष्ठी, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 24 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में अरूचि व व्यवधान होगा, अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा, वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का लाभ नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यहां सहयोग मिलेगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको निजी क्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के आदेश का पालन करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने का योग है.
————————————————-
आज का भविष्य: मंगलवार 24 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, सुन्दर, निडर, एवं मिलनसार स्वाभाव का होगा. बचपन में थोड़ा ज्वर, अतिसार, निमोनिया, आदि की तकलीफ उठायेगा. उसके बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. माता पिता का भक्त होगा.
————————————————-
मेष– राजकीय एवं नौकरी से संबंधित कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. जमकरजायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी.
वृषभ– आय के स़्त्रोतों में वृद्धि होगी. किसी नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. लापरवाही करने पर परेशानी का सामना करना होगा.
मिथुन– खर्च की अधिकता रहेगी. यात्रा का योग है. भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. शांति और सहयोग बना रहेगा. मित्र मिलन होगा.
कर्क–मन में प्रसन्नता रहेगी. कहीं दूर दराज की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.
सिंह– कौटुम्बिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगीं दूर की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.
कन्या– आपके साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नियोजित काम बनेगा. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. साहस पराक्रम बढ़ेगा.
तुला– जमकरजायजाद संबंधी कार्यो में सावधानी रखें. मित्रता से लाभ होगा. साहस, पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा.
वृश्चिक– विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. पारिवारिक परेशानी दूर होगी. चिन्ता का निवारण होगा.
धनु- मन में प्रसन्नता रहेगी. विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है. दूर दराज की यात्रा में सावधानी बांछनीय. नियमितता बनी रहेगी.
मकर- घरेलू वातावरण आनन्दमय रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. नवीन योजनाओंका विकास होगा. यश मान सम्मान प्राप्त होने का योग है. जल्दबाजी से बचें.
कुम्भ- शारीरिक कष्ट एवं व्यर्थ का विवाद हो सकता है. कामकाज में विलंब होगा. समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा. शुभ संदेश मिलेगा.
मीन– आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्योमें उत्साह रहेगा. मांगलिक कार्य बनने से प्रसन्नता होगी. मनोरंजन, उत्सव आदि के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च होगा.
————————————————-
व्यापार-भविष्य:
चैत्र शुक्ल षष्ठी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मक्का, के भाव में तेजी होगी. गुड़ खांड़, में घट बढ़ होगी. सोना, चांदी, के भाव में तेजी होगी. सरसों, तिल,तेल, तिलहन, में साधारण तेजी का योग है. भाग्यांक 2854 है.
————————————————-
