केएल राहुल का शतक, मुंबई को चार विकेट से हराकर कर्नाटक सेमीफाइनल में

मुंबई, 09 फरवरी (वार्ता) केएल राहुल (130) और आर स्मरण (नाबाद 83) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को मुंबई पर चार विकेट से जीत दर्ज कर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

आज यहां कर्नाटक ने कल के दो विकेट पर 113 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में कर्नाटक का तीसरा विकेट करुण नायर (13) के रूप में गिरा। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आर स्मरण ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। इसी दौरान केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। 58वें ओवर में तुषार देशपांडे ने केएल राहुल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। केएल राहुल ने 182 गेंदों में 14 चौके और एक छक्का लगाते हुए 130 रनों की पारी खेली।

61वें ओवर में देशपांडे ने श्रेयस गोपाल (एक) का भी शिकार कर लिया। 66वें ओवर में तनुष कोटियान ने कृतिक कृष्णा (दो) को आउट कर कर्नाटक को छठा झटका दिया। कर्नाटक ने 73.4 ओवर में छह विकेट पर 325 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया। आर स्मरण ने 122 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 83 रनों की नाबाद पारी खेली। विद्याधर पाटिल 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिये। मुंबई ने पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 377 रन बनाये। वहीं कर्नाटक ने पहली पारी में 173 रन बनाये।

 

Next Post

रात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने डीजे मशीन व वाहन किया जब्त

Mon Feb 9 , 2026
छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल डीजे मशीन और वाहन जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पन्ना रोड रेलवे स्टेशन के पास लॉर्ड होटल के सामने एक मोबाइल डीजे वाहन तेज ध्वनि में […]

You May Like

मनोरंजन