मुझे निर्देश न दें, भाषा का सही इस्तेमाल करें- सिलावट

ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में सिंधिया के दौरे से जुड़े सवाल पर सिलावट भडक़ गए। प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि उन्हें निर्देश न दें और भाषा का सही इस्तेमाल करें।

पत्रकार ने मंत्री सिलावट से उनसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के समय ही ग्वालियर में सक्रिय होने को लेकर सवाल पूछा था। सवाल सुनकर मंत्री सिलावट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रिपोर्टर से कहा, आप मुझे निर्देश नहीं देंगे। भाषा का सही इस्तेमाल करें।

सिलावट ने कहा कि वे किसी को यह पूछने का अधिकार नहीं देते हैं कि वे कब और कितनी बार ग्वालियर आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास उपलब्ध है। मंत्री ने कहा, मेरा साल भर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना। उन्होंने यह भी पूछा कि एक प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है, यह सवाल पूछने का क्या औचित्य है।

Next Post

कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर संग्राहकों की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

Thu Feb 12 , 2026
सागर। नगर पालिक निगम सागर के निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। निगमायुक्त ने संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा नगर निगम की दुकानों के किराए की लंबित बकाया राशि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट […]

You May Like