केप टाउन, 06 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने 28 जून से 10 जुलाई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली सीरीज होगी।
टीम की कप्तान टेम्बा बावुमा को दी गई है जबकि कैगिसो रबाडा, एडेन मार्कराम, मार्को जेनसन, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे कई नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
इन खिलाड़ियों की जगह लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, कोडी यूसुफ, डेवाल्ड ब्रेविस और प्रेनेलन सुब्रायन को टीम में शामिल किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने अभी तक अपना टेस्ट पदार्पण नहीं किया है, जबकि प्रीटोरियस, सेनोक्वाइन और यूसुफ को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम इस प्रकार है:- तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रेयन, काइल वेरिन और कोडी यूसुफ।
