धर्मशाला की जगह अहमदाबाद में होगा पंजाब और मुम्बई का मैच

धर्मशाला 08 मई (वार्ता) पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के कारण 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच को धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने

गुरुवार को बताया कि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल के मैच को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह मुकाबला अपने निर्धारित तिथि 11 मई को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने सात मई की आधी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुरक्षा कारणों से श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़, शिमला, अमृतसर, जोधपुर, जैसलमेर, जामनगर और मुंद्रा समेत उत्तर भारत के कई हवाई अड्डे बंद कर दिए गए थे।

Next Post

दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद की

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी है। दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सेवा) की ओर से गुरुवार को एक पत्र में कहा गया है कि हालिया स्थिति को देखते हुए किसी भी […]

You May Like